Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

आयोग ने 17 हजार से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती का लिया फैसला

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन कर्मचारियों को जिला स्तर पर तुरंत नियुक्त करने और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है।

26 Apr 2026

आयोग ने 17 हजार से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती का लिया फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग को कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए आयोग ने पहले चरण में काम कर चुके केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को फिर से ड्यूटी पर लगाने का निर्णय लिया है। आयोग ने 17,276 से अधिक कर्मचारियों को दूसरे चरण के मतदान में तैनात करने की योजना बनाई है।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन कर्मचारियों को जिला स्तर पर तुरंत नियुक्त करने और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है।

बताया गया है कि ये सभी कर्मचारी पहले चरण के मतदान में पहले ही अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और अब उन्हें दूसरे चरण में भी तैनात किया जाएगा। प्रिसाइडिंग ऑफिसर समेत विभिन्न चार श्रेणियों में इनकी नियुक्ति की जाएगी।

रविवार को चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलावार तैनाती में सबसे अधिक दक्षिण 24 परगना में 6620 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 5680, नदिया में 1745, हावड़ा में कुल 724 (जिसमें डोमजूर में 221) कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा दक्षिण कोलकाता में एक हज़ार 109, हुगली में 712 और पूर्व बर्धमान में 686 कर्मियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, इस फैसले पर सवाल भी उठने लगे हैं। वोटकर्मी एकता मंच के महासचिव स्वप्न मंडल ने पूछा कि केवल केंद्रीय कर्मचारियों को ही क्यों तैनात किया जा रहा है, जबकि राज्य सरकार के कई कर्मचारी अभी तक किसी चुनावी ड्यूटी में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पहले देखने को नहीं मिली है, हालांकि उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयोग ने 17 हजार से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती का लि
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन कर्मचारियों को जिला स्तर पर तुरंत नियुक्त करने और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News